बोरे बासी: छत्तीसगढ़ की पारंपरिक डिश, स्वास्थ्य और ऊर्जा के लिए फायदेमंद
ताजा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे Whatsapp Channel को Join करें |
Bore-Basi-Health-Benefits-Chhattisgarh
बोरे बासी में आयरन, पोटैशियम, कैल्शियम और फाइबर भरपूर मात्रा में होते हैं, जो शरीर को ऊर्जा और रोग प्रतिरोधक क्षमता प्रदान करते हैं।
इस पारंपरिक डिश के नियमित सेवन से ब्लड प्रेशर नियंत्रित रहता है, पाचन सही होता है और मोटापे जैसी समस्याओं से बचाव होता है।
Health/ छत्तीसगढ़ का पारंपरिक व्यंजन बोरे बासी अब केवल स्थानीय ही नहीं बल्कि अन्य राज्यों में भी लोकप्रिय हो रहा है। यह डिश स्वास्थ्य और ऊर्जा दोनों के लिए बेहद फायदेमंद मानी जाती है। बोरे बासी का सेवन करना आसान है और इसे रात के बचे हुए चावल को पानी में भिगोकर सुबह खाने से तैयार किया जा सकता है। इसे आमतौर पर प्याज, अचार, चटनी, दही और भजिया के साथ खाया जाता है।
विशेषज्ञों के अनुसार बोरे बासी में आयरन, पोटैशियम, कैल्शियम, फाइबर और विटामिन बी-12 जैसे पोषक तत्व प्रचुर मात्रा में पाए जाते हैं। इसका नियमित सेवन शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने, ब्लड प्रेशर नियंत्रित करने और पाचन क्रिया को सही रखने में मदद करता है। गर्मियों में यह भोजन शरीर को ठंडक भी प्रदान करता है और लू लगने का खतरा कम करता है।
बोरे बासी का सेवन करने वाले लोग पथरी की समस्या, मोटापे और कब्ज जैसी स्वास्थ्य समस्याओं से बच सकते हैं। यह भोजन ताजे बने चावल की तुलना में लगभग 60% अधिक कैलोरी प्रदान करता है, जिससे शरीर को ऊर्जा मिलती है। धीरे-धीरे छत्तीसगढ़ के अलावा भरत में भी इस डिश का सेवन बढ़ रहा है और यह स्वस्थ खाने के विकल्प के रूप में लोकप्रिय हो रही है।